संवाददाताओं के साथ बातचीत में उन्होंने कहा, "दक्षिण अफ्रीका और स्पेन के बीच खेले गए उद्घाटन मैच से पहले तक मैं संतुष्ट नहीं था लेकिन इसके बाद बिल्कुल संतुष्ट हूं। मुझे पूरी उम्मीद है कि यह विश्वकप सफल रहेगा।"
उन्होंने कहा, "विश्वकप की तैयारियों से जुड़े सभी लोगों ने बहुत मेहनत की है। कई अधिकारी तो तीन रात से सो नहीं पाए हैं। बीती रात मैं भी सो नहीं पाया क्योंकि मैं सोच रहा था कि 28 फरवरी के उद्घाटन मैच में क्या होगा? क्या दर्शक हॉकी विश्वकप देखने के लिए जुटेंगे? अब मैं बिल्कुल संतुष्ट हूं। दर्शक भी काफी संख्या में जुटे हैं।"
उन्होंने कहा कि 28 साल बाद भारत में हो रहे हॉकी विश्वकप की सफलता को लेकर वह आश्वस्त हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।