For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

आस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हराया (लीड-3)

By Staff

मेजबान टीम ने जीत के लिए जरूरी 275 रनों के लक्ष्य को 48.3 ओवरों में पांच विकेट खोकर हासिल कर लिया। माइकल हसी 35 रन बनाकर अविजित रहे जबकि ब्रैड हेडिन सात रन बनाकर उनके साथ लौटे। हसी ने 37 गेंदों का सामना करते हुए दो चौके लगाए। हसी और व्हाइट के बीच पांचवें विकेट के लिए 74 रनों की साझेदारी हुई।

व्हाइट ने अपने करियर का दूसरा एकदिवसीय शतक लगाने के लिए 85 गेंदों का सामना किया। वह 88 गेंदों पर आठ चौकों और चार छक्कों की मदद से 105 रन बनाकर पेवेलियन लौटे लेकिन इससे पहले उन्होंने क्लार्क के साथ चौथे विकेट के लिए 102 रनों की साझेदारी करके अपनी टीम की जीत सुनिश्चित कर दी थी।

कप्तान रिकी पोंटिंग (27) के साथ तीसरे विकेट के लिए 47 रन जोड़ने वाले क्लार्क ने 76 गेंदों की अपनी संयमभरी पारी के दौरान सिर्फ एक चौका लगाया। आस्ट्रेलिया ने व्हाइट और क्लार्क के अलावा पोंटिग, शॉन मार्श (15) और शेन वॉटसन (5) के विकेट गंवाए।

इससे पहले, टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मेहमान टीम निर्धारित 50 ओवरों में 274 रन बनाकर पेवेलियन लौट गई। सलामी बल्लेबाज सलमान बट्ट ने सर्वाधिक 72 रन बनाए जबकि यूनुस खान ने 46 और अफरीदी ने 48 रनों का योगदान दिया।

बट्ट ने 81 गेंदों का सामना करते हुए 12 चौके लगाए। लंबे समय बाद टीम में वापसी कर रहे यूनुस ने 74 गेंदों की अपनी संयमभरी पारी के दौरान सिर्फ एक चौका लगाया जबकि अफरीदी ने अपनी छवि के अनुरूप ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 26 गेंदों पर पांच चौके और तीन छक्के जड़े।

इसके अलावा कामरान अमकल ने 34 गेंदों पर चार चौकों की मदद से 34 रन जोड़े। उमर अकमल के बल्ले से 23 और शोएब मलिक के बल्ले से 28 रन निकले। कप्तान मोहम्मद यूसुफ सिर्फ तीन रन बना सके।

आस्ट्रेलिया की ओर से हरफनमौला खिलाड़ी वॉटसन सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने 36 रन देकर चार विकेट झटके जबकि क्लिंक मैके को तीन सफलता मिली। डगलस बोलिंगर भी दो विकेट हासिल करने में सफल रहे। पाकिस्तान का एक बल्लेबाज रन आउट हुआ।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:30 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+