फेड कप : भारत ने दर्ज की लगातार दूसरी जीत (लीड-1)
भारतीय टीम ने गुरुवार को शानदार प्रदर्शन करते हुए सिंगापुर को भी इसी अंतर से हराया। भारतीय टीम ने सिंगापुर के खिलाफ भी अपने तीनों मैच जीते थे जबकि मलेशिया के खिलाफ भी उसका यह उम्दा प्रदर्शन जारी रहा।
भारत के लिए शुक्रवार को सानिया मिर्जा और पूजाश्री ने जहां एकल मैच जीते वहीं साना भांबरी और पूजाश्री ने युगल मुकाबले में भी जीत हासिल की। सिंगापुर के खिलाफ साना के साथ रश्मि चक्रवर्ती युगल मुकाबले में खेली थीं। इस मैच में रश्मि को आराम दिया गया।
पूजाश्री ने जहां मलेशिया की दिग्गज खिलाड़ी चेन बी खू को 6-1, 6-1 से पराजित किया वहीं सानिया ने जे.नूरदीन को भी इसी अंतर से हराया। साना और पूजाश्री ने युगल मुकाबले में खू और नूरदीन को 7-6, 6-2 से अंतर से मात दी।
पूल-ए के अपने दोनों मुकाबले जीतकर भारतीय टीम पहले स्थान पर चल रही है। इस जीत के साथ उसने एशिया-ओसेनिया जोन ग्रुप-1 के प्लेऑफ मुकाबले में खेलने का अधिकार हासिल कर लिया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications