चैपल का पाकिस्तानी टीम का कोच बनने से इंकार (लीड-1)
समाचार पत्र 'द सिडनी मार्निग हेराल्ड' के मुताबिक चैपल ने किसी देश की राष्ट्रीय क्रिकेट टीम का कोच बनने से इंकार कर दिया है। उन्होंने कहा कि वह अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कोचिंग देने के इच्छुक नहीं हैं।
चैपल ने कहा, "पीसीबी ने कोच पद संभालने के लिए मुझसे संपर्क साधा था लेकिन मैंने उसे साफ शब्दों में मना कर दिया। पीसीबी के मुख्य परिचालन अधिकारी वसीम बारी ने फोन के जरिए मुझसे इस संबंध में बात की थी लेकिन मैंने यह पद संभालने से इंकार कर दिया।"
समाचार पत्र 'द डॉन' के मुताबिक चैपल को इंतिखाब आलम के स्थान पर पाकिस्तानी टीम का कोच बनाने का फैसला लिया जाने वाला था लेकिन इसका खुलासा नहीं किया जा रहा था। पीसीबी ने इस संबंध में हालांकि अब तक कोई बयान नहीं जारी किया है।
चैपल भारतीय टीम के कोच रह चुके हैं। टीम इंडिया के कोच के तौर पर उनका प्रदर्शन खराब रहा था। वर्ष 2007 विश्व कप से भारतीय टीम की निराशाजनक विदाई के बाद चैपल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद गैरी कर्स्टन को टीम इंडिया का कोच नियुक्त किया गया।
दूसरी ओर, आलम के भविष्य को लेकर पीसीबी अगले सप्ताह फैसला करेगा। आलम की देखरेख में पाकिस्तानी टीम ने ट्वेंटी-20 विश्व कप जीता लेकिन उसके बाद उसके प्रदर्शन में लगातार गिरावट आई। यही कारण है कि न्यूजीलैंड और आस्ट्रेलिया के साथ खेली गई टेस्ट तथा एकदिवसीय श्रृंखलाओं में पाकिस्तानी टीम को बुरी तरह शिकस्त झेलनी पड़ी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications