समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक ब्रालीली स्ट्राइकर काकाउ ने शानदार गोल के जरिए स्टटगार्ट को आगे कर दिया था लेकिन ज्लाटन इब्राहिमोविच ने बराबरी का गोल करके मौजूदा चैम्पियन को बराबरी पर ला दिया।
चैम्पियंस लीग के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने के लिए दोनों टीमों के बीच एक बार फिर 10 मार्च को कैंप नोउ में भिड़ंत होगी।
पिछले वर्ष ओलंपिक लियोन ने भी बार्सिलोना को पहले लीग मुकाबले में बराबरी पर रोक दिया था लेकिन दूसरे लीग मुकाबले में बार्सिलोना ने शानदार वापसी करते हुए जीत हासिल की थी। उस जीत ने बार्सिलोना को अंतिम-8 दौर में पहुंचाया था। बाद में इस टीम ने खिताबी जीत हासिल की थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।