Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

भारत में भारतीय टीम को हराना मुश्किल : मुरलीधरन

हाल ही भारत दौरे पर आई श्रीलंकाई टीम को टेस्ट और एकदविसीय दोनों में हार का सामना करना पड़ा था। भारत ने श्रीलंका को टेस्ट श्रृंखला में 2-0 और एकदिवसीय श्रृंखला में 3-1 से हरा दिया था। इस हार के संदर्भ में मुरलीधरन ने माना कि घरेलू मैदान पर भारतीय टीम और भी मजबूत हो जाती है और इस वजह से भी उनकी टीम उसके खिलाफ जीत हासिल करने में असफल रही।

मशहूर वेबसाइट 'क्रिकइंफो डॉट कॉम' को दिए साक्षात्कार में मुरलीधरन ने कहा, "भारत में भारतीय टीम को हराना कभी भी किसी टीम के लिए आसान नहीं रहा।. भारत के हालात में खेलना विदेशी खिलाड़ियों के लिए आसान नहीं होता जबकि भारतीय खिलाड़ी जानते हैं कि उन्हें अपने मैदान किस तरह खेलना है। ऐसे में किसी भी टीम के लिए भारत को उसी के मैदान पर हराना आसान नहीं है। इसी तरह हम भी अपने घरेलू मैदान ज्यादा मजबूत नजर आते हैं।"

क्रिकेट इतिहास के इस सबसे कामयाब गेंदबाज ने कहा कि भारत के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला में मिली हार के लिए कई कारण जिम्मेदार हैं। उन्होंने कहा कि पहला टेस्ट उनकी टीम जीतने की स्थिति में थी लेकिन विकेट इतना फ्लैट था कि उस पर बल्लेबाजों का बोलबाला रहा और भारतीय बल्लेबाज हावी हो गए।

मुरलीधरन ने भारत में खराब प्रदर्शन के लिए अपनी टीम के कप्तान कुमार संगकारा की आलोचना को भी बेतुका बताया। उन्होंने कहा कि संगकारा की आलोचना करना उचित नहीं है क्योंकि उनके नेतृत्व में ही श्रीलंका ने कई मैच जीते हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

**

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:28 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+