For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

सहवाग-सचिन पवेलियन लौटे

By Staff

भारत और दक्षिण अफ़्रीका के बीच जयपुर के सवाई मान सिंह स्टेडियम में खेले जा रहे पहले वनडे मैच में भारत को शुरुआती झटके लगे हैं और सचिन के बाद सहवाग भी पवेलियन लौट गए हैं.

सहवाग भी रन आउट हुए. उन्होंने आतिशी पारी खेली और 37 गेंदों का सामना कर छह चौकों और दो छकों की मदद से 46 रन बनाए.

दूसरा विकेट 15वें ओवर में 89 रन परों पर गिरा.

इससे पहले सचिन मुश्किल रन चुराने के दौरान गिब्स और पार्नेल के हाथों रन आउट हो गए थे.

उन्होंने पाँच गेंदों का सामना किया और एक चौके की मदद से चार रनों का योगदान दिया.

सचिन दूसरे ओवर में उस समय आउट हुए जब भारत का स्कोर केवल 10 रन था.

उनके आउट होने के बाद दिनेश कार्तिक सहवाग का साथ देने के लिए आए हैं.

भारतीय पारी की शुरुआत सहवाग और सचिन ने की.

इससे पहले दक्षिण अफ़्रीक़ा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फ़ैसला किया.

अहम मुक़ाबला

भारत और दक्षिण अफ़्रीक़ा के बीच इस एकदिवसीय सिरीज़ में तीन मैच खेले जाने हैं.

भारतीय टीम में ज़हीर ख़ान, युवराज सिंह और हरभजन सिंह नहीं खेल रहे हैं. जबकि दक्षिण अफ़्रीक़ा टीम के कप्तान ग्रेम स्मिथ नहीं खेल रहे हैं और कप्तानी की कमान ज़ाक कैलिस संभाल रहे हैं.

दूसरी ओर वनडे सिरीज़ की जीत से दोनों टीमों की आईसीसी वनडे रैंकिंग पर असर पड़ेगा.

इस समय भारत आईसीसी वनडे रैंकिंग पर दूसरे स्थान पर है और अगर वो ये वनडे सिरीज़ जीत जाता है तो वो अपना स्थान बरक़रार रख सकता है और अगर हार जाता है तो दक्षिण अफ़्रीक़ा दूसरे स्थान पर क़ब्ज़ा कर लेगा जो इस समय तीसरे स्थान पर है.

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:31 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+