टिर्की और बारला ने मंगलवार को कहा कि हॉकी से जुड़ा यह संकट जल्द खत्म होना चाहिए। बारला ने आईएएनएस से कहा, "हॉकी खिलाड़ियों ने कभी ऐसा विरोध नहीं किया। उनकी उपेक्षा की गई है। यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि इस तरह की बात हुई है।"
उन्होंने कहा, "समस्याओं को तत्काल हल किया जाना चाहिए। अगर इन्हें अभी हल नहीं किया तो आने वाले समस्य में समस्याएं और बढ़ सकती हैं।"
भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान टिर्की ने कहा, "खिलाड़ियों को भुगतान तत्काल किया जाना चाहिए। इसमें किसी तरह की देरी नहीं होनी चाहिए।"
टिर्की ने कहा, "जब क्रिकेट इतना ग्लैमरस हो गया है और लोग इसी के बारे में बात करते हैं तो ऐसे में हॉकी की उपेक्षा नहीं होना चाहिए।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।