टीम इंडिया ने पहली बार जीती लगातार 5 श्रृंखलाएं

By Staff

भारतीय टीम ने बांग्लादेश को 2-0 से हराने से पहले पिछले वर्ष दिसंबर में श्रीलंका को 2-0 से हराया था। उससे पहले टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड और इंग्लैंड को भी 1-0 के अंतर से पराजित किया था।

यही नहीं, उसने 2008 में आस्ट्रेलिया को 2-0 से हराया था। इस तरह उसने अब तक लगातार पांच श्रृंखलाएं अपने नाम की हैं। भारतीय टीम के 80 वर्ष के क्रिकेट इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है।

भारतीय टीम ने लगातार चार टेस्ट मैच जीतने का कारनामा दूसरी बार किया है। बांग्लादेश को हराने से पहले उसने श्रीलंका को हराया था। इसके साथ टीम इंडिया ने टेस्ट मैचों में अपने जीत के प्रतिशत को बेहतर कर लिया है।

भारतीय टीम ने अब तक कुल 435 टेस्ट मैच खेले हैं, जिनमें से 103 में उसे जीत मिली है जबकि 136 बार उसे हार झेलनी पड़ी है। 195 मैच बराबरी पर छूटे हैं और एक मुकाबला टाई रहा है।

दूसरी ओर, बांग्लादेशी टीम को टेस्ट मैचों में 54वीं हार मिली। उसने अब तक कुल 63 मैच खेले हैं, जिनमें से मात्र छह बराबरी पर छूटे हैं। तीन मैचों में उसे जीत मिली है। उसका जीत का प्रतिशत 4.76 रहा है। भारत और बांग्लादेश के बीच सात टेस्ट मैच हुए हैं। भारत को छह में जीत मिली है।

महेंद्र सिंह धौनी की कप्तानी में भारतीय टीम ने आठवीं जीत हासिल की। धौनी की कप्तानी में भारतीय टीम ने अब तक कुल 11 मैच खेले हैं। 2008 में कप्तानी हासिल करने वाले धौनी की कप्तानी में टीम की जीत का प्रतिशत 72.72 रहा है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

**

Story first published: Wednesday, January 27, 2010, 4:25 [IST]
Other articles published on Jan 27, 2010
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+