श्रृखला का पहला मैच 21 फरवरी को जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाना है। जहीर को दूसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन क्षेत्ररक्षण करते वक्त चोट लगी थी। वह बुधवार को सिर्फ छह ओवर गेंदबाजी कर सके थे। इस चोट के कारण वह गुरुवार को मैच के पांचवें दिन मैदान में नहीं उतर सके।
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने गुरुवार को जारी अपने बयान में कहा कि जहीर के स्थान पर शांताकुमार श्रीसंत को एकदिवसीय टीम में शामिल किया जा रहा है।
चोट के कारण युवराज सिंह और सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर पहले ही एकदिवसीय श्रंखला से बाहर हो चुके हैं। गंभीर की जांघ की मांसपेशियों में खिंचाव है जबकि युवराज को कलाई में चोट लगी है। इस चोट के कारण वह दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला में नहीं खेल सके।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।