For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

आईपीएल-3 : बांड-पोलार्ड ने मारी बाजी, कैफ, पार्नेल व रॉच की किस्मत चमकी (लीड-3)

पोलार्ड को मुंबई इंडियंस टीम ने खरीदा जबकि बांड को कोलकाता नाइट राइडर्स टीम ने अपने साथ जोड़ा। रॉच मौजूदा चैम्पियन डेक्कन चार्जर्स के साथ करार करने में सफल रहे और कैफ को किंग्स इलेवन पंजाब ने उम्मीद से अधिक दिया। पोलार्ड और पार्नेल की आधार कीमत दो लाख डॉलर थी जबकि बांड और कैफ का आधार कीमत एक लाख डॉलर तय किया गया था।

इसके अलावा इंग्लैंड के खिलाड़ी इवोन मोर्गन को बेंगलोर रॉयल चैलेंजर्स ने इंग्लैंड के खिलाड़ी इयोन मोर्गन के साथ 220,000 डॉलर का करार किया जबकि राजस्थान रॉयल्स ने आस्ट्रेलिया के डेमियन मार्टिन के साथ 100,000 डॉलर में अपने साथ जोड़ा। मोर्गन की आधार कीमत दो लाख डॉलर थी जबकि मार्टिन के लिए यह कीमत एक लाख डॉलर ही तय की गई थी।

चेन्नई सुपर किंग्स ने श्रीलंका के खिलाड़ी थिसिरा परेरा को 50,000 डॉलर पर अपने साथ जोड़ा जबकि इसने दक्षिण अफ्रीकी हरफनमौला खिलाड़ी जस्टिन केंप के साथ 100,000 डॉलर का करार किया। राजस्थान रॉयल्स ने आस्ट्रेलिया के एडम वोग्स के साथ 50, 000 डॉलर में करार किया और किंग्स इलेवन पंजाब ने दक्षिण अफ्रीका के ही यूसुफ अब्दुल्ला को 20,000 डॉलर में अपने साथ जोड़ा।

ब्रिटेन के समाचार पत्र 'टाइम्स' ने ट्वेंटी-20 क्रिकेट की इस सबसे प्रतिष्ठित प्रतियोगिता के लिए लगाई जाने वाली बोली की प्रक्रिया को 'खेल जगत की सबसे बड़ी नीलामी' करार दिया था। इस नीलामी के अंतर्गत 13 उपलब्ध स्थानों के लिए कुल 67 खिलाड़ियों के लिए बोली लगाई गई। इसमें मोहम्मद कैफ के रूप में एक भारतीय भी मौजूद था।

तीसरे संस्करण के लिए आयोजकों को कुल 109 विदेशी खिलाड़ियों का आवेदन प्राप्त हुआ था। चुने गए खिलाड़ियों में आस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका और पाकिस्तान के 11-11, श्रीलंका के नौ, वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के आठ-आठ, न्यूजीलैंड के चार और बांग्लादेश, कनाडा, हॉलैंड तथा जिंबाब्वे के एक-एक खिलाड़ी शामिल रहे। आस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पोंटिग के हटने के बाद कैफ को इस नीलामी में शामिल किया गया था।

इस तरह बांड, पोलार्ड, पार्नेल और रॉच उम्मीद से अधिक पाने में सफल रहे। इन खिलाड़ियों का नाम आईपीएल के सबसे महंगे खिलाड़ियों-इंग्लैंड के हरफनमौला खिलाड़ी एंड्रयू फ्लिंटॉफ और केविन पीटरसन के साथ जुड़ गया है, जिन्हें पिछले वर्ष हुई नीलामी के दौरान 750,000 डॉलर कीमत पर खरीदा गया था।

सबसे अधिक हैरानी की बात यह रही कि नीलामी में पाकिस्तान के किसी भी खिलाड़ी के लिए बोली नहीं लगी। तीसरे संस्करण के लिए पाकिस्तान के कुल 11 खिलाड़ी मैदान में थे लेकिन आठ में से एक भी फ्रेंचाइजी टीम ने उन्हें अपने साथ जोड़ने की इच्छा नहीं जाहिर की। इसके पीछे भारत और पाकिस्तान के बीच कूटनीतिक स्तर पर जारी खींचतान को बड़ा कारण माना जा सकता है।

यहां तक की ट्वेंटी-20 विश्व कप में अपनी टीम को खिताबी जीत दिलाने वाले पाकिस्तानी ट्वेंटी-20 टीम के कप्तान शाहिद अफरीदी को भी खरीददार नहीं मिला। इस बार नीलामी में पाकिस्तान के मोहम्मद आमेर, अफरीदी, सईद अजमल, मिस्बाह उल हक, सोहेल तनवीर, उमर अकमल, उमर गुल, कामरान अकमल, राणा नवेद उल हसन, इमरान नजीर और अब्दुल रज्जाक मैदान में थे।

किंग्स इलेवन पंजाब टीम ने वेस्टइंडीज के खिलाड़ी एड्रियन बाराथ को 75,000 डॉलर कीमत पर अपने साथ जोड़ा। शुरुआती बोली में भारत के एकमात्र खिलाड़ी कैफ को कोई खरीददार नहीं मिला था लेकिन किंग्स इलेवन ने अपनी जरूरतों को ध्यान में रखते हुए कैफ के लिए बोली लगाई।

इसके अलावा डेक्कन चार्जर्स ने प्रथम श्रेणी खिलाड़ी हरमीत सिंह को अपने साथ जोड़ा जबकि मुंबई इंडियंस टीम ने अंडर-19 टीम के खिलाड़ी हर्षल पटेल को अपनी टीम में शामिल किया। इन खिलाड़ियों के लिए फ्रेंचाइजी टीमों ने आठ लाख रुपये की कीमत लगाई। न्यूजीलैंड में विश्व कप खेल रही अंडर-19 टीम के कप्तान अशोक मानेरिया को बेंगलोर रॉयल चैलेंजर्स ने अपने साथ जोड़ा।

नीलामी में आस्ट्रेलिया के डगलस बोलिंगर, एश्ले नाफ्के, जेसन क्रेजा, बेन लॉफलिन, ग्राहम मानोउ, डेमियन मार्टिन, क्लिंट मैके, पीटर सिडल, एडन वोग्स, ब्रैड हेडिन, ल्यूक पामरबैक, और फिलिप ह्यूज शामिल थे। इनमें से मार्टिन और वोग्स करार करने में सफल रहे जबकि बाकी खिलाड़ियों को निराशा हाथ लगी।

इंग्लैंड की ओर से इस बार टिम ब्रेसनन, इयोन मोर्गन, राबर्ट की, एंथनी मैक्ग्राथ, मोंटी पनेसर, मार्क रामप्रकाश, ग्रीम स्वान और जोनाथन ट्रॉट नीलामी में थे। मोर्गन की अच्छी कीमत मिली लेकिन बाकी के खिलाड़ी टीमों के आकर्षित नहीं कर सके।

दक्षिण अफ्रीका की ओर से यूसुफ अब्दुल्ला, वायने पार्नेल और जस्टिन केंप जहां टीमों को आकर्षित करने में सफल रहे वहीं जेंदर दे ब्रयन, रोरी क्लीनवेल्डट, वर्नान फिलेंडर, लोनवाबो तोत्सोबे, ट्रायन हेंडरसन, जोहान वान डेर वाथ और वॉन वैन जार्सवेल्ड को निराशा हाथ लगी।

श्रीलंका के खिलाड़ी थिसिरा परेरा ने इस बार बाजी मारी लेकिन थिलिना कन्डम्बी, नुवान कुलसेकरा,चमारा सिल्वा, उपुल थरंगा, कौशल वीरारत्ने, चनाका वेलेगेदारा और नुवान जोयसा को कोई खरीददार नहीं मिला। वेस्टइंडीज की ओर से सुलेमान बेन, डरेन गंगा, डरेन ब्रावो, वेवल हाइंड्स,लेंडल सिमंस और रामनरेश सरवन को जहां कोई खरीददार नहीं मिला वहीं केरेन पोलार्ड और केमार रॉच को उम्मीद से अधिक मिला।

न्यूजीलैंड के शेन बांड को कोलकाता नाइट राइटडर्स ने अपने साथ जोड़ा। नाइट राइटडर्स के मुताबिक चूंकी बांड टेस्ट मैचों से संन्यास ले चुके हैं, लिहाजा वह टीम को अधिक से अधिक समय दे सकते हैं। जहां तक उनकी प्रतिष्ठा की बात है तो तमाम चोटों के बावजूद वह आज भी दुनिया के सबसे खतरनाक गेंदबाजों में एक हैं। ग्रांट इलियट, नेथन मैक्लम और लोउ विंसेंट को कोई खरीददार नहीं मिला।

कनाडा के रिजवान चीमा, बांग्लादेश के हरफनमौला खिलाड़ी सकीबुल हसन, जिंब्बावे के मरे गुडविन और हॉलैंड के रेयान टेन डोशाट भी किसी फ्रेंचाइजी टीम को अपनी प्रतिभा के प्रभावित करने में नाकाम रहे। इसकी जगह डेक्कन चार्जर्स ने प्रथम श्रेणी खिलाड़ी हरमीत सिंह को अपने साथ जोड़ा जबकि मुंबई इंडियंस टीम ने अंडर-19 टीम के खिलाड़ी हर्षल पटेल को अपनी टीम में शामिल किया। इन खिलाड़ियों के लिए फ्रेंचाइजी टीमों ने आठ लाख रुपये की कीमत लगाई। न्यूजीलैंड में विश्व कप खेल रही अंडर-19 टीम के कप्तान अशोक मानेरिया को बेंगलोर रॉयल चैलेंजर्स ने अपने साथ जोड़ा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:29 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+