सकीबुल के शतक के बावजूद 121 रन से हारा बांग्लादेश
मैच के पांचवें दिन शुक्रवार को मेहमान टीम 76 ओवरों की बल्लेबाजी के बाद 282 रन बनाकर पेवेलियन लौट गई। न्यूजीलैंड की ओर से टिम साउथी ने सर्वाधिक तीन विकेट झटके जबकि जीतन पटेल और कप्तान डेनियल विटोरी ने दो-दो सफलताएं अर्जित कीं।
डरेल टफी और क्रिस मार्टिन को भी एक-एक विकेट मिला। पहली पारी में 189 और दूसरी पारी में नाबाद 56 रन बनाने वाले न्यूजीलैंड के बल्लेबाज मार्टिन गुपटिल को मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया। तीन मैचों की श्रृंखला में मेजबान टीम 1-0 से आगे हो गई है।
मेहमान टीम ने मैच के चौथे दिन का खेल खत्म होने तक पांच विकेट पर 85 रन बनाए थे। उसकी हार पक्की मानी जा रही थी लेकिन कप्तान सकीबुल ने मुश्फिकुर रहीम (22) और महमुदुल्लाह (42) के साथ की बदौलत न्यूजीलैंड को काफी देर तक इंतजार कराया।
करियर का पहला शतक लगाने वाले सकीबुल ने अपनी 129 गेंदों की उम्दा पारी के दौरान 15 चौके और तीन छक्के लगाए जबकि रहीम ने 71 गेंदों का सामना करते हुए तीन चौके और एक छक्का जड़ा। पहली पारी में शतक लगाने वाले महमुदुल्लाह ने एक बार फिर विकेट पर टिके रहकर 67 गेंदों का सामना किया और सात चौके लगाए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications