कंपनी ने इन दो सितारों को मुख्य रूप से 'क्लासमेट' नाम से जारी होने वाले शैक्षणिक और स्टेशनरी उत्पादों के प्रचार और प्रसार के लिए अपना दूत बनाया है।
बांग्लादेश में त्रिकोणीय श्रृंखला में खेल रहे युवराज ने कंपनी से जुड़ने के बाद अपने संदेश में कहा, "मैं आईटीसी के साथ जुड़कर खुश हूं। मेरा मानना है कि खेल और शिक्षा आज के युवाओं से सीधे तौर पर जुड़े हैं।"
सोहा ने कहा कि स्टेशनरी उत्पाद हमेशा से उन्हें प्रिय रहे हैं। आईटीसी 'क्लासमेट' नाम से स्टेशनरी उत्पाद बनाती है। इस क्षेत्र में उसने 5000 करोड़ रुपये का निवेश कर रखा है। इस क्षेत्र के अंतर्गत कंपनी नोटबुक, कलम, पेंसिल का उत्पादन करती है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।