'जियो न्यूज' से प्राप्त जानकारी के मुताबिक चैम्पियंस लीग मैच में यूनुस मालिर जिमखाना टीम की कप्तानी कर रहे थे। मैच के दौरान कुछ दर्शक मैदान में घुस आए। एक ने यूनुस के साथ धक्का-मुक्की की।
यूनुस इससे काफी गुस्से में आ गए और झल्लाते हुए ड्रेसिंग रूम में चले गए। जाते-जाते वह अपने साथ उस दर्शक को भी ड्रेसिंग रूम में लेते गए, जिसने उनके साथ धक्का-मुक्की की थी।
ड्रेसिंग रूम में पहुंचकर यूनुस ने न सिर्फ उस दर्शक को बुरी तरह पीटा बल्कि गुस्से के कारण अपना मोबाइल फोन भी तोड़ दिया। चोटिल दर्शक को किसी तरह ड्रेसिंग रूम से निकाला गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।