'सस्ते' में बच सकता है कोटला
डीडीसीए के उपाध्यक्ष चेतन चौहान ने शुक्रवार को कहा कि विश्व कप के मद्देनजर कोटला मैदान में नई पिच के लिए निर्माणकार्य शुरू कर दिया गया है।
चौहान ने आईएएनएस से बातचीत के दौरान कहा, "हमने इस मुद्दे को काफी गंभीरता से लिया है। हमने सुधार कार्य शुरू कर दिया है। यह काम बीसीसीआई की पिच एवं मैदान समिति के पूर्व अध्यक्ष वेंकट सुंदरम की देखरेख में किया जा रहा है।"
उल्लेखनीय है कि भारत और श्रीलंका के बीच खेली गई पांच मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला का पांचवां मैच 27 दिसंबर को कोटला में ही खेला गया था। पिच खराब होने के कारण इस मैच को 23.3 ओवरों के बाद ही रद्द कर दिया था। मैच रेफरी एलन हर्स्ट ने कहा था कि कोटला की पिच अंतर्राष्ट्रीय मानकों के अनुरूप नहीं है।
मैच रेफरी की रिपोर्ट के आधार पर कोटला पर 12 से 24 महीनों का प्रतिबंध लग सकता है जबकि इसी दौैरान कोटला को विश्व कप मैचों की मेजबानी करनी है।
मोर्गन ने एक टेलीविजन चैनल से बातचीत के दौरान कहा था कि वह कोटला पर इतना कड़ा प्रतिबंध लगाने के पक्ष में नहीं हैं। मोर्गन ने कहा था, "इस मामले में मैं कोटला पर इतना कड़ा प्रतिबंध लगाने का पक्षधर नहीं हूं। दिल्ली क्रिकेट का एक अहम स्थान है और इस लिहाज से इस मैदान पर ज्यादा कड़ा प्रतिबंध जायज नहीं होगा।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications