Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

भारत में होगी आईपीएल जैसी मुक्केबाजी प्रतियोगिता

आईबीएफ ने वर्ष 2011 में इस तरह की प्रतियोगिता कराने का मन बना लिया है और इसकी सफलता के लिए वह आईपीएल के आयोजकों से सलाह करने पर भी विचार कर रहा है।

आईबीएफ के महासचिव पी.के. मुरलीधरन राजा ने गुरुवार को कहा कि मुक्केबाजी संघ इस आयोजन को सफल बनाने के लिए आईपीएल के आयोजनकर्ता भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड से बात करेगा।

राजा ने कहा, "इस संबंध में मैं जल्द ही बोर्ड के सचिव रत्नाकर शेट्टी और आईपीएल कमिश्नर ललित मोदी से मुलाकात करुं गा। इन दोनों ने मदद का भरोसा दिया है। हम एक सफल लीग का आयोजन करना चाहते हैं। आईपीएल हमारे लिए एक उदाहरण है और हम उसके नक्शेकदम पर चलना चाहते हैं।"

राजा ने आईएएनएस को बताया कि मुक्केबाजी लीग का नाम-इंडियन बॉक्सिंग सीरीज (आईबीएस) होगा और इसे 2011 की शुरुआत में आयोजित किए जाने की संभावना है।

राजा ने कहा, "शुरुआत में हम आईबीएस का आयोजन छह शहरों में करेंगे। धीरे-धीरे शहरों की संख्या बढ़ाई जाएगी। हमारे पास वर्ल्ड सीरीज के प्रायोजक वीडियोकॉन के अलावा कई कंपनियां हैं, जो फ्रेंचाइजी टीमें तैयार करने को उत्सुक हैं।"

राजा ने कहा कि आईबीएफ को कुछ ऐसे विपणन एजेंटों की तलाश है, जो इस मुक्केबाजी लीग के लिए काम कर सकें। इसके लिए आईबीएफ अगले कुछ दिनों में निविदा जारी करने वाला है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:29 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+