एंतोफागास्ता(चिली), 7 जनवरी (आईएएनएस)। स्पेन के चालक कार्लोस सेंज ने बुधवार को 32वीं डकार रैली में बढ़त कायम कर ली।
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक मोटरकार श्रेणी में चिली के कोपियापो से एंटोफागास्ता के बीच 483 किलोमीटर की रेस में सेंज ने बढ़त बनाई।
सेंज कतर के नेसार अल-आतियाह चार मिनट और 37 सेकंड के अंतर से आगे रहे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।