टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मेजबान टीम ने निर्धारित 50 ओवरों में छह विकेट खोकर 296 रन बनाए। मेजबान टीम की ओर से इमरुल कायेस ने सर्वाधिक 70 रनों का योगदान दिया जबकि तमीम इकबाल और महमुदुल्लाह ने 60-60 रन बनाए।
इसके अलावा रकीबुल हसन ने 32 और मोहम्मद अशरफुल ने 29 रन जोड़कर अपनी टीम के कुल योग को सम्मानजनक स्थिति में पहुंचाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। मेजबान टीम को भारत द्वारा दिए गए 25 अतिरिक्त रनों का भी फायदा हुआ।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।