एंडी मरे क्वार्टर फ़ाइनल में पहुंचे
ब्रिटेन के नंबर एक खिलाड़ी एंडी मरे अपने शानदार प्रदर्शन की बदौलत पहली बार ऑस्ट्रेलियाई ऑपन टेनिस टूर्नामेंट के क्वार्टर फ़ाइनल में पहुंच गए हैं.
मरे ने ये सफलता पुरुषों के एकल मुक़ाबले के चौथे दौर में अमरीकी खिलाड़ी जॉन इस्नर को सीधे सेटों में 7-6, (7-4) 6-3, 6-2 से हरा कर प्राप्त की.
एंडी मरे का अब अगला मुक़ाबला स्पेन के राफ़ेल नडाल या क्रोएशिया के इवो कार्लोविच से होगा.
मरे ने जीत के बाद बीबीसी से कहा, "मैंने सच में बहुत ही बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया. मैंने कुछ अच्छे शॉट्स लगाए और कुछ मुश्किल शॉट्स को रोका भी."
उनका कहना था, "यह एक बेहतरीन शुरुआत है और हमेशा मेरी यही कोशिश है कि अच्छा टेनिस खेला जाए."
पिछले साल ऑस्ट्रलियाई ओपन के इसी दौर में मरे फर्नांडो वर्डास्को से हार गए थे.
तीसरे दौर में एंडी मरे ने फ्रांस के फ़्लोरेंट सेरा को 7-5, 6-1, 6-4 से हराया था.
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
