एबीएस टेनिस क्लासिक में सानिया की चुनौती समाप्त (लीड-1)
सानिया को एबीएस क्लासिक टेनिस टूर्नामेंट के दूसरे दौर (प्री-क्वार्टर फाइनल) के एकल मुकाबले में बुधवार को इटली की फ्रांसिस्का शियावोन ने पराजित किया।
शियावोन ने यह मैच 6-0, 6-3 से अपने नाम किया। युगल मुकाबलों में सानिया की चुनौती पहले ही समाप्त हो चुकी है। अपनी नई जोड़ीदार वर्जिनिया पास्क्वेल के साथ खेलते हुए सानिया को मंगलवार को बेल्जियम की यानिना विकमायेर और स्लोवाकिया की डोमिनिका क्लबल्कोबा के खिलाफ हार मिली थी।
बहरहाल, इटली की फ्लाविया पेनेता, इजरायल की सहर पीर और विकमायेर भी एकल मुकाबलों में जीत हासिल करने में सफल रहीं।
पीर ने जहां स्लोवाकिया की मेगडेलेना रेबारिकोवा को सीधे सेटों में 6-1, 6-0 से पराजित किया वहीं पेनेता ने स्पेन की कार्ला साउरेज नावारो को 6-2, 6-2 से हराया।
विकमायेर ने अंतिम आठ में जगह बनाने के लिए रोमानिया की रालुका ओलारू को 6-2, 6-2 से शिकस्त दी। पीर और रेबारिकोवा के मुकाबले के दौरान एक प्रदर्शनकारी ने टूर्नामेंट में पीर की मौजूदगी का विरोध किया लेकिन उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications