अंडर-19 विश्व कप : भारतीय टीम को मिली पहली हार
भारतीय टीम ने टॉस जीतकर इंग्लैंड को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। इंग्लिश टीम ने बेन स्टोक्स के शानदार 100 रनों और अतीक जावेद के 42 रनों की बदौलत निर्धारित 50 ओवरोंे में आठ विकेट खोकर 246 रन बनाए।
स्टोक्स ने 88 गेंदों की अपनी तेज पारी के दौरान चार चौके और छह छक्के लगाए जबकि जावेद ने 69 गेंदोंे की मदद से चार चौके लगाए। इसके अलावा जेम्स बीन्स ने 29 और माइकल बेट्स ने 27 रनों का योगदान दिया।
भारत की ओर से सौरव नेतवल्कर ने 25 रन देकर तीन विकेट लिए जबकि संदीप शर्मा, हरमीत सिंह, मानन शर्मा और कप्तान अशोक मनेरिया ने एक-एक विकेट लिए।
जवाब में खेलने उतरी भारतीय टीम 46.4 ओवरोंे में 215 रन ही बना सकी। भारत का कोई भी बल्लेबाज अर्धशतक नहीं लगा सका। विकेटकीपर बल्लेबाज सुफियान शेख ने सर्वाधिक 45 रन बनाए जबकि मानन ने 36 और मयंक अग्रवाल ने 32 रनों का योगदान दिया।
इंग्लैंड की ओर से डेविड पायेन ने सर्वाधिक तीन विकेट झटके जबकि नेथन बक और स्टोक्स को दो-दो सफलता मिली। इसके अलावा एडम बॉल अजीम रफीक और जावेद ने एक-एक विकेट हासिल किया।
ग्रुप-ए में इंग्लैंड ने अपने सभी तीन मैच जीते हैं जबकि भारत ने दो मैचों में जीत के साथ चार अंक बटोरे हैं। इंग्लैंड के छह अंक हैं। अफगानिस्तान को एक सफलता मिली है। उसके दो अंक हैं जबकि हांगकांग एक भी मैच नहीं जीत सका है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications