एकदिवसीय मैच के लिए ग्वालियर में अभूतपूर्व सुरक्षा
ग्वालियर डिवीजन क्रिकेट संघ के मीडिया प्रबंधक राजीव रिशोधकर ने मंगलवार को आईएएनएस से बातचीत के दौरान कहा कि शहर तक पहुंचने वाली सभी सड़कों को सील कर दिया गया है और पेट्रोल टीम को तत्पर रहने को कहा गया है।
रिशोधकर ने बताया कि इस मैच के लिए लगभग 3000 सुरक्षाकर्मियों को स्टेडियम के अंदर और आसपास के इलाकों में तैनात किया जाएगा। मैदान में किसी को भी पानी का बोतल, रेडियो, कैमरा या किसी प्रकार का धातु ले जाने की अनुमति नहीं होगी।
रिशोधकर ने कहा, "हमने खिलाड़ियों और दर्शकों की सुरक्षा के लिए सभी उपाय किए हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और मध्य प्रदेश क्रिकेट संघ के अध्यक्ष सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया के निर्देश पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। स्थानीय प्रशासन का हमें भरपूर सहयोग मिल रहा है।"
रिशोधकर ने बताया कि मैच के दौरान दोनों टीमों के खिलाड़ियों की सुरक्षा के मद्देनजर राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड्स (एनएसजी) का एक दल सोमवार को ही ग्वालियर पहुंच चुका है। यह दल अपने साथ खोजी कुत्ते भी लाया है। स्थानीय प्रशासन ने स्टेडियम के करीब बम निरोधी दस्ते को भी तैनात कर दिया गया है।
बकौल रिशोधकर, "हम लगभग 200 सीसीटीवी कैमरों के जरिए स्टेडियम के अंदर और बाहर के हालात का जायजा लेते रहेंगे। मैच को कवर करने पहुंचे पत्रकारों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए उन्हें सुरक्षा व्यवस्था के साथ सहयोग करने को कहा गया है। मैच के दिन दर्शकों को तीन स्तरीय जांच घेरे से होकर गुजरना होगा। हम किसी प्रकार का जोखिम नहीं ले सकते हालांकि हमने पूरी कोशिश की है कि हमारी व्यवस्थाओं से स्थानीय लोगों को दिक्कत न हो।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications