स्टोक्स ने कहा कि भारत सरकार 28 फरवरी से नई दिल्ली में होने वाले हीरो होंडा विश्व कप के लिए अभूतपूर्व सुरक्षा व्यवस्था का इंतजाम कर रही है। स्टोक्स ने इस संबंध में आस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की टीमों द्वारा चिंता जताए जाने के बाद यह बात कही।
स्टोक्स ने कहा कि किसी भी देश के खिलाड़ी या अधिकारी को सुरक्षा के लिए चिंतित नहीं होना चाहिए क्योंकि विश्व कप के दौरान उनकी सुरक्षा का जिम्मा सीधे सरकार के हाथों में है।
स्टोक्स ने कहा, "चिंता की कोई बात नहीं है। हम सभी टीमों को भारत में जबरदस्त सुरक्षा मुहैया कराएंगे। किसी को भी किसी प्रकार की असुविधा नहीं होगी। हम अंतर्राष्ट्रीय हॉकी महासंघ के संपर्क में हैं। अंतर्राष्ट्रीय संगठन ने सुरक्षा को लेकर किसी प्रकार की चिंता नहीं जाहिर की है।"
अलकायदा से जुड़े आतंकवादी इलियास कश्मीरी ने अंतर्राष्ट्रीय समुदाय को अपने खिलाड़ियों को हॉकी विश्व कप 2010, इंडियन प्रीमियर लीग और राष्ट्रमंडल खेलों के लिए भारत नहीं भेजने की चेतावनी जारी की है। इसे लेकर न्यूजीलैंड और आस्ट्रेलिया की टीमों ने भारत आने के अपने फैसले पर पुनर्विचार करने की बात कही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।