दरअसल, जर्मनी में वर्ष 2006 में खेले गए फुटबाल विश्व कप के फाइनल मैच में जिदान ने मातेराजी को सिर से टक्कर मारी थी और उन्हें उस मैच से तत्काल बाहर होना पड़ा था। उस विश्व कप को इटली ने जीता था।
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार जिदान ने स्पेन के एक समाचार पत्र को दिए साक्षात्कार में कहा, "मैंने फुटबाल प्रेमियों, प्रशंसकों और टीम से माफ मांग ली थी। उस मैच के बाद ही मैंने लोगों से खेद जता दिया था। "
जिदान ने कहा, "मैं उससे (मातेराजी) माफी नहीं मांग सकता। कभी नहीं। ऐसा करना अपने लिए अनादर होगा। ऐसा करने की बजाय मैं मर जाउंगा।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।