आस्ट्रेलियन ओपन : मरे और सफीना दूसरे दौर में पहुंचे (लीड-2)
मरे ने पहले दौर में दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी केविन एंडरसन को 6-1, 6-1, 6-2 से पराजित किया वहीं चोट से उबरकर आस्ट्रेलियन ओपन में अपनी चुनौती पेश करने पहुंचीं सफीना ने स्लोवाकिया की मैगडेलीना रायबरीकोला को सीधे सेटों में 6-4, 6-4 से पराजित किया।
इसके अलावा, अमेरिकी टेनिस स्टार एंडी रॉडिक, जर्मनी के फ्लोरियन मायेर, चिली के फर्नाडो गोंजालेज और क्रोएशियाई खिलाड़ी इवान जुबिकिच भी पहले दौर के अपने-अपने मुकाबले जीतने में सफल रहे।
रॉडिक ने सोमवार को पहले दौर के मुकाबले में जहां हॉलैंड के थिएमो डी बाकर को 6-1, 6-4, 6-4 से पराजित किया वहीं मायेर ने जर्मनी के ही फिलिप पेटश्रेनर को 0-6, 2-6, 6-4, 6-2, 6-2 से हराया।
गोंजालेज बेल्जियम के खिलाड़ी ओलिवर रोकस पर 6-3, 6-4, 3-6, 6-1 से जीत हासिल करने में सफल रहे वहीं जुबिकिच ने आस्ट्रेलिया के जेसन कुब्लर को 6-1, 6-2, 6-2 से हराया।
महिलाओं के एकल वर्ग में विश्व की पूर्व सर्वोच्च वरीयता प्राप्त खिलाड़ी रूस की मारिया शारापोवा की चुनौती समाप्त हो गई है।
शारापोवा को उनके ही देश की मारिया किरिलेंको ने 7-6 (7-4), 3-6, 6-4 से मात दी। पहले सेट को छोड़ बाकी के दो सेटों में शारापोवा लय में नहीं दिखीं।
उल्लेखनीय है कि शारापोवा पिछले साल आस्ट्रेलिया ओपन नहीं खेल पाईं थीं। कंधे की सर्जरी के बाद वह हाल ही में कोर्ट पर लौटी हैं। उन्होंने वर्ष 2008 में यह ग्रैंड स्लैम जीता था।
महिलाओं के वर्ग में युक्रेन की कैटरीना बोंडारेंको ने रूमानिया की खिलाड़ी इयोना रालुका ओलारू को कड़े मुकाबले के बाद 6-2, 7-6 से हराया जबकि चीन की झेंग झी को अपने ही देश की सुई पेंग को हराने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। झेंग ने यह मैच 0-6, 6-1, 6-2 से जीता।
विश्व की 12वीं वरीयता प्राप्त खिलाड़ी इटली की फ्लाविया पेनेता भी दूसरे दौर में पहुंचने में सफल रही हैं। पेनेता ने पहले दौर में रूस की एना चाक्तावद्जे को 6-3, 3-6, 6-2 से हराया जबकि तीसरी वरीय रूसी खिलाड़ी स्वेतलाना कुज्नेत्सोवा ने आस्ट्रिया की अनास्तासिया रोजियोनोवा को आसानी से 6-1, 6-2 से पराजित किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications