गेंद से छेड़छाड़ के कारण हारा पाकिस्तान : पोंटिंग
अफरीदी पर गेंद के साथ छेड़छाड़ का आरोप साबित हुआ है और इसी लिए उन पर दो ट्वेंटी-20 मैचों का प्रतिबंध लगाया गया। पाकिस्तान पांचवां मैच दो विकेट से हार गया था। उसने पांच मैचों की श्रृंखला 0-5 से गंवाई।
पोंटिग ने कहा कि अफरीदी ने गेंद के साथ छेड़खानी नहीं की होती तब पाकिस्तानी टीम पांचवां मैच जीत सकती थी। उन्होंने कहा, "जैसे ही यह घटना घटी, अंपायरों ने गेंद बदल दी। इसके बाद मैच पाकिस्तानी टीम के हाथों से निकल गया। अंतिम समय में पाकिस्तानी टीम हमारे पुछल्ले बल्लेबाजों को आउट कर सकती थी।"
उल्लेखनीय है कि अफरीदी को गेंदबाजी कर रहे मोहम्मद आसिफ के पास जाते हुए गेंद को मुंह में डालकर दांत से काटते देखा गया था। टेलीविजन वीडियो से साफ हुआ कि मोहम्मद यूसुफ की गैरमौजूदगी में टीम की कमान संभाल रहे अफरीदी जानबूझकर ऐसा कर रहे थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications