नारंग ने जीता दूसरा स्वर्ण
निशानेबाज गगन नारंग ने शनिवार को राष्ट्रमंडल निशानेबाजी चैंम्पियनशिप में दूसरा स्वर्ण पदक जीता है.
उनके अलावा संजीव राजपूत ने रजत पदक जीता. इससे पहले शुक्रवार को भी गगन और पीटी रघुनाथ ने भारत के लिए स्वर्ण पदक जीते थे.
दिल्ली के निकट सूरजकुंड स्थित कर्णी सिंह शूटिंग रेंज में जारी राष्ट्रमंडल निशानेबाजी चैंपियनशिप में रघुनाथ अपना दूसरा स्वर्ण पदक नहीं जीत पाए और उन्हें चौथे स्थान से संतोष करना पड़ा.
नारंग ने 10 मीटर की एयर राइफल सिंगल्स स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता. उन्होंने 699.5 अंक जुटाए. इससे पहले उन्होंने वर्ष 2005 में आस्ट्रेलिया में इसी स्पर्धा में 699.7 अंक हासिल किए थे.
राजपूत ने 694.8 अंक हासिल करते हुए रजत पदक अपने नाम किया.
इस स्पर्धा का कांस्य पदक इंग्लैंड के हकल जेम्स ने जीता. उन्होंने 694 अंक हासिल किए.
भारतीय कोच सनी थॉमस ने कहा कि वह नारंग के प्रदर्शन से बहुत खुश है लेकिन रघुनाथ के प्रदर्शन से उन्हे निराशा हुई. नारंग ने दूसरा स्वर्ण जीतने पर खुशी जाहिर की.
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
