Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

श्रीलंका को एक और झटका, दिलशान आउट (लीड-2)

सुदीप त्यागी द्वारा सलामी बल्लेबाज उपुल थरंगा को आउट करने के कुछ समय बाद जहीर खान ने खतरनाक अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे सलामी बल्लेबाज तिलकरत्ने दिलशान को भी चलता किया।

पिछले मैच में बांग्लादेश के खिलाफ शानदार नाबाद शतक लगाने वाले थरंगा एक रन के कुल योग पर सुदीप त्यागी की गेंद पर दिनेश कार्तिक के हाथों लपके गए। थरंगा खाता भी नहीं खोल सके।

इसके बाद 42 रन के कुल योग पर जहीर ने दिलशान को गौतम गंभीर के हाथों कैच कराया। दिलशान ने 17 गेंदों की विस्फोटक पारी के दौरान आठ चौकों की मदद से 33 रन बनाए।

खबर लिखे जाने तक श्रीलंकाई टीम ने सात ओवरों की समाप्ति तक दो विकेट के नुकसान पर 48 रन बना लिए थे। कप्तान कुमार संगकारा 15 गेंदों पर तीन चौकों की मदद से 14 रन बनाकर खेल रहे थे जबकि पिछले मैच में पारी की शुरुआत करते हुए शतक लगाने वाले माहेला जयवर्धने ने एक रन बना चुके थे।

शानदार फार्म में दिख रही श्रीलंकाई टीम लगातार तीन जीत के साथ फाइनल में पहुंच चुकी है। भारत ने अब तक एक जीत हासिल की है जबकि उसे एक बार हार का भी सामना करना पड़ा है। श्रीलंका ने बांग्लादेश को दो मौकों पर हराया है जबकि एक बार उसने भारत को भी हराया है। भारतीय टीम को बांग्लादेश के खिलाफ जीत मिली है।

फाइनल में जगह बनाने के लिए भारतीय टीम के लिए यह मैच जीतना अनिवार्य है। उसका अगला लीग मुकाबला 11 जनवरी को बांग्लादेश के साथ खेला जाना है।

इस मैच के लिए भारत ने दो परिवर्तन किए हैं। वीरेंद्र सहवाग और हरभजन सिंह को आराम दिया गया है जबकि उनकी जगह कार्तिक और अमित मिश्रा खेलेंगे। इस मैच के लिए त्यागी को भी अंतिम 11 में जगह दी गई है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:29 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+