For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

नागपुर टेस्ट : सहवाग ने लगाया 18वां टेस्ट शतक (लीड-3)

सहवाग अपना पहला टेस्ट खेल रहे तमिलनाडु के बल्लेबाज एस. बद्रीनाथ के साथ संयम से खेलते हुए भारतीय पारी को संकट से उबारने के प्रयास में जुटे हैं। दक्षिण अफ्रीका के पहली पारी के स्कोर छह विकेट पर 558 (घोषित) के जवाब में भारतीय टीम ने खबर लिखे जाने तक तीन विकेट के नुकसान पर 166 रन बना लिए थे।

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सहवाग का यह चौथा शतक है। बद्रीनाथ ने अपनी भूमिका के साथ भरपूर न्याय करते हुए 92 गेंदों पर तीन चौकों की मदद से 35 रन बनाए हैं।

दूसरे दिन के अपने स्कोर बिना कोई विकेट गंवाए 25 रन से आगे खेलते हुए भारतीय टीम ने पहले सत्र में ही तीन महत्वपूर्ण विकेट गंवा दिए। डेल स्टेन और मोर्न मोर्कल ने शानदार गेंदबाजी करते हुए गौतम गंभीर (12), मुरली विजय (4) और सचिन तेंदुलकर (7) को चलता किया।

गंभीर मोर्कल की गेंद पर विकेट के पीछे मार्क बाउचर के हाथों लपके गए जबकि विजय को स्टेन ने अपनी एक शानदार इनकटर गेंद पर बोल्ड किया। तेंदुलकर को भी स्टेन ने विकेट के पीछे कैच कराया।

56 रन के कुल योग पर तीन विकेट गिरने के बाद भारतीय टीम भारी संकट में आ गई थी लेकिन उसके बाद भोजनकाल तक बद्रीनाथ और सहवाग ने कोई और नुकसान नहीं होने दिया। दोनों बल्लेबाज चौथे विकेट के लिए नाबाद 121 रन जोड़ चुके हैं।

दक्षिण अफ्रीका ने हाशिम अमला (नाबाद 253) के करियर के पहले दोहरे शतक की बदौलत विशाल स्कोर खड़ा किया है। दक्षिण अफ्रीकी टीम के लिए जैक्स कैलिस ने भी 173 रनों की शानदार पारी खेली। कैलिस ने अपने करियर का 34वां शतक लगाते हुए सुनील गावस्कर की बराबरी की थी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:30 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+