भारतीय महिलाओं की खराब शुरुआत (लीड-1)
भारतीय टीम ने 10 ओवर की समाप्ति तक 29 रन के कुल योग पर चार विकेट गंवा दिए थे। खबर लिखे जाने तक मिताली राज सात रन बनाकर खेल रही थीं जबकि अमिता शर्मा ने पांच रन बनाए थे।
मेजबान टीम ने अनाघा देशपांडेय (0), अंजुम चोपड़ा (5), प्रियंका रॉय (3) और रुमेली धर (0) के विकेट गंवाए हैं। त्रिशुर कामिनी दो रन के व्यक्तिगत योग पर चोट लगने के कारण मैदान से बाहर चली गईं। वह दोबारा बल्लेबाजी के लिए आ सकती हैं। चारों विकेट इंग्लैंड की स्ट्राइक गेंदबाज कैथरीन ब्रंट ने लिए हैं।
इससे पहले, गौहर सुल्ताना (30/4) की शानदार गेंदबाजी की बदौलत भारतीय टीम ने मौजूदा विश्व चैम्पियन इंग्लैंड की टीम को आठ विकेट पर 183 रनों पर सीमित कर दिया
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मेहमान टीम की ओर से जेनी गुन ने सर्वाधिक 64 रन बनाए। गुन ने 92 गेंदों का सामना करते हुए आठ चौके लगाए। भारत की ओर से प्रीति डिमरी ने दो और कप्तान झूलन गोस्वामी ने एक सफलता अर्जित की।
इंग्लैंड की ओर से केरोलिन एटकिंस ने 22, रेनफोर्ड बेंट ने 27 और कैथरीन बंट्र ने नाबाद 21 रनों का योगदान दिया लेकिन लाइडिया ग्रीनवे (4), कप्तान चार्लोट एडवडर्स (15), बेथ मोर्गन (4), लाउरा मार्श और टैमी बिमोंट (0) ने निराश किया। भारतीय मूल की खिलाड़ी इशा गुहा सात रन बनाकर नाबाद लौटीं।
पांच एकदिवसीय मैचों की श्रृंखला में भारतीय टीम 1-0 से आगे चल रही है। शुक्रवार को इसी मैदान पर खेले गए पहले मुकाबले में भारत ने गौहर और झूलन की शानदार गेंदबाजी की बदौलत मौजूदा एकदिवसीय और ट्वेंटी-20 विश्व चैम्पियन इंग्लैंड टीम को 35 रनों से पराजित किया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications