Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

जयपुर मैराथन : सलमान के प्रशंसकों पर लाठीचार्ज

एक पुलिस अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, "यह घटना सुबह की है। सलमान मैराथन की शुरुआत करने के बाद चले गए। इससे उनके प्रशंसक नाराज हो गए। उन्होंने पुलिस पर कुर्सियां और बोतलें फेंकनी शुरू कर दीं। हालात बिगड़ते देख पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा।"

अधिकारी के मुताबिक प्रशंसक इस बात को लेकर नाराज थे कि सलमान ने मैराथन में हिस्सा नहीं लिया। बकौल अधिकारी, "प्रशंसक चाहते थे कि सलमान उनके साथ दौड़ें लेकिन भीड़ के व्यवहार और सुरक्षा संबंधी चिंताओं को देखते हुए प्रशासन ने सलमान को दौड़ में हिस्सा नहीं लेने की सलाह दी।"

अधिकारी ने बताया कि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ है। जयपुर मैराथन में 25,000 से अधिक लोगों ने हिस्सा लिया। इसके तहत दो वर्गो की दौड़ आयोजित की गई थी। हॉफ मैराथन के अंतर्गत धावकों को 21 किलोमीटर दौड़ना था जबकि 'ड्रीम रन' के अंतर्गत छह किलोमीटर की दौड़ रखी गई थी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:30 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+