For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

एक करोड़ श्रद्धालु करेंगे संगम स्नान

इलाहाबाद, 13 जनवरी (आईएएनएस)। इलाहाबाद के संगम तट पर चल रहे माघ मेले में अगले दो दिन-मकर संक्रांति और मौनी अमावस्या को करीब एक करोड़ श्रद्धालु संगम में डुबकी लगाएंगे।

हिंदुओं में मान्यता है कि मकर संक्रांति और मौनी अमवस्या के दिन पवित्र संगम में स्नान करने से मोक्ष की प्राप्ति होती है। इसीलिए ये दोनों दिन संगम स्नान की दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण माने जाते हैं। संगम तट पर दोनों दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती है।

माघ मेला आयोजन समिति के एक अधिकारी पुष्कर श्रीवास्तव ने गुरुवार को संवाददाताओं को बताया कि 14 और 15 जनवरी को दोनों महत्वपूर्ण दिनों के लिए सारे इंतजाम कर लिए गए हैं। मेला क्षेत्र में किसी भी तरह की दिक्कत न हो इसके लिए वाहनों की पार्किं ग पर रोक लगा दी गई है। वीआईपी गाड़ियों को भी पार्किं ग की इजाजत नहीं होगी।

इलाहाबाद में पवित्र गंगा, यमुना और सरस्वती के संगम पर माघ मेले की शुरुआत गत 31 दिसंबर से हुई थी। यह मेला आगामी 14 फरवरी तक चलेगा।

मकर संक्रांति और मौनी अमावस्या पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के मद्देनजर प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए हैं। इलाहाबाद परिक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक चंद्र प्रकाश ने संवाददाताओं को बताया कि दोनों महत्वपूर्ण दिनों के लिए स्थानीय पुलिस के अलावा आठ बटालियन प्रांतीय सशस्त्र बल(पीएसी), दो बटालियन त्वरित कार्य बल (आरएएफ) व बम डिस्पोजल स्क्वायड(बीडीएस) के चार दलों की तैनात की जाएगी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:29 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+