आस्ट्रेलियन ओपन क्वालीफाईंग के पहले दौर में मीनार से भिड़ेंगे युकी
पिछले वर्ष आस्ट्रेलियन ओपन का जूनियर खिताब जीतने के कारण युकी को इस वर्ष क्वालीफाईंग टूर्नामेंट के लिए वाइल्डकार्ड मिलना तय था। युकी ने पिछले वर्ष शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी रैंकिंग सुधारी थी और 330वें स्थान पर पहुंचने में सफल रहे थे।
मीनार युकी से 11 वर्ष सीनियर हैं और उनका वरीयता क्रम 245वां हैं। युकी के साथ-साथ भारत के सोमदेव देवबर्मन भी 18 जनवरी से मेलबर्न में खेले जाने वाले आस्ट्रेलियन ओपन के लिए क्वालीफाई करने की दौड़ में शामिल हैं।
सोमदेव को क्वालीफाईंग दौर में 27वीं वरीयता दी गई है और वह पहले दौर के मुकाबले में 17 साल के आस्ट्रेलियाई खिलाड़ी जेम्स डकवर्थ के साथ खेलकर अपने अभियान की शुरुआत करेंगे।
इसी तरह अमेरिका में रहने वाले भारतीय खिलाड़ी प्रकाश अमृतराज को पहले दौर में जर्मनी के खिलाड़ी आंद्रे बेगेमान से भिड़ना है। प्रकाश को 200वीं वरीयता प्राप्त है जबकि बेगेमान 231वें वरीय खिलाड़ी हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications