न्यूजीलैंड दौरे में बांग्लादेश के अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद : सिडंस
बांग्लादेशी टीम ने इससे पहले 2007-08 में न्यूजीलैंड दौरा किया था लेकिन उसे टेस्ट तथा एकदिवसीय श्रृंखला में 0-3 से हार झेलनी पड़ी थी। इस टीम ने हालांकि कुछ मौकों पर अच्छा प्रदर्शन किया था लेकिन उसका खेल इतना अच्छा नहीं था कि वह न्यूजीलैंड को हरा सके।
मौजूदा टीम में अधिकतर खिलाड़ी वही हैं, जो पिछले दौरे के गवाह रहे हैं और इस बार कोच को अपने खिलाड़ियों को व्यक्तिगत स्तर पर ज्यादा अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है।
समाचार पत्र 'न्यूजीलैंड हेराल्ड' से बातचीत के दौरान सिडंस ने कहा, "हम पहले विश्वस्तरीय प्रदर्शन करना चाहते हैं। इसके बाद ही हम जीत के बारे में सोच सकते हैं। आज हमारी टीम में तीन या चार खिलाड़ी ऐसे हैं, जिनके बूते हम अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद कर रहे हैं।"
बांग्लादेश टीम को न्यूजीलैंड में तीन एकदिवसीय और एक टेस्ट मैच खेलना है। एकदिवसीय मैच नेपियर, डुनेडिन और क्राइस्टचर्च में खेले जाएंगे जबकि एकमात्र टेस्ट 15 फरवरी से हेमिल्टन में होना है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications