क्वींस पार्क स्टेडियम में खुला क्रिकेट संग्रहालय
पोर्ट ऑफ स्पेन, 22 जनवरी (आईएएनएस)। कैरेबियाई क्रिकेट का 'मक्का' कहे जाने वाले क्वींस पार्क ओवल क्रिकेट स्टेडियम में एक क्रिकेट संग्रहालय बनाया गया है। इस संग्रहालय को मुख्य रूप से वेस्टइंडीज टीम के पूर्व कप्तान और महान बल्लेबाज ब्रायन लारा को समर्पित किया गया है।
क्वींस पार्क ओवल मैदान में भारत के दिग्गज बल्लेबाज सुनील गावस्कर और सचिन तेंदुलकर ने कई ऐतिहासिक पारियां खेली हैं। त्रिनिदाद एवं टोबेगो की राजधानी में स्थित इस संग्रहालय में कैरेबियाई क्रिकेट से जुड़ी वस्तुओं को यादगार के तौर पर रखा गया है।
इनमें लॉर्ड्स में 1950 में इंग्लैंड के खिलाफ पहली जीत हासिल करने वाली कैरेबियाई टीम के हस्ताक्षर वाला बल्ला भी रखा गया है।
इस संग्रहालय के निर्माण के लिए पर्यटन मंत्रालय की ओर से 50 हजार डॉलर की सहायता मिली है। इस मैदान की देखरेख में लगी संस्था-क्वींस पार्क ओवल क्लब की स्थापना 1981 में की गई थी। इस क्लब में 3000 से अधिक सदस्य हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications