पहले दिन के स्कोर नौ विकेट पर 266 रनों से आगे खेलते हुए दक्षिणी अफ्रीकी टीम ने दूसरे दिन महज 30 रन जोड़े। भारत की ओर से जहीर खान सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने चार विकेट झटके। लंबे समय बाद लय में लौटे हरभजन सिंह ने भी तीन विकेट चटकाए।
खेल का पहला दिन भारतीय गेंदबाजों के नाम रहा। पहले दिन एक समय मेहमान टीम का स्कोर एक विकेट पर 218 रन था परंतु उसने 43 रनों के भीतर ही आठ अन्य विकेट गवां दिए। दक्षिण अफ्रीका की ओर से हाशिम अमला ने 114 और एल्विरो पीटरसन ने 100 रन बनाए।
दो मैचों की श्रृंखला में दक्षिण अफ्रीका 1-0 से आगे है। नागपुर में खेले गए पहले मैच में उसने भारत को एक पारी और छह रनों से पराजित किया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।