सोमवार को जारी रैंकिंग के मुताबिक नवंबर में अपने करियर के अब तक सर्वोच्च मुकाम 116वें स्थान पर पहुंचने वाले सोमदेव को चेन्नई ओपन में हार के बाद बहुमूल्य अंक गंवाने पड़े हैं। वह पिछले वर्ष यहां उपविजेता रहे थे।
सोमदेव ने 2009 की समाप्ति 126वें स्थान पर रहकर की थी। भारतीय डेविस कप टीम के एक अन्य सदस्य रोहन बोपन्ना को भी 33 स्थान का नुकसान उठाना पड़ा है। वह 424वें स्थान पर पहुंच गए हैं। रोहन 2007 में अपने करियर के अब तक सर्वोच्च मुकाम 213 स्थान पर पहुंचे थे।
चेन्नई ओपन के पहले दौर में हार झेलने वाले एक अन्य भारतीय प्रकाश अमृतराज को हालांकि 12 स्थान का फायदा हुआ है। वह 200वें स्थान पर पहुंच गए हैं। प्रकाश 2009 जून में अपने करियर के अब तक सर्वोच्च मुकाम 154वें स्थान पर पहुंचे थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।