होबार्ट टेस्ट में हावी हुआ आस्ट्रेलिया (लीड-1)
होबार्ट, 16 जनवरी (आईएएनएस)। पाकिस्तान के खिलाफ तीन टेस्ट मैचों की श्रृंखला के आखिरी मैच के तीसरे दिन शनिवार को आस्ट्रेलिया ने अपनी पकड़ मजबूत कर ली। दिन का खेल खत्म होने पर मेजबान टीम दूसरी पारी के आधार पर 277 रनों की बढ़त बना चुकी थी।
आस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को पहली पारी में 301 रनों पर समेटने के बाद तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक एक विकेट पर 59 रन बना लिए थे। साइमन कैटिच 33 और कप्तान रिकी पोंटिंग 25 रन बनाकर नाबाद थे। आस्ट्रेलिया को दूसरी पारी में शेन वाटसन के रूप में एकमात्र झटका लगा। वाटसन एक रनों के निजी स्कोर पर मोहम्मद आमेर का शिकार बन गए।
इससे पहले आस्ट्रेलिया की पहली पारी के 519 रनों के जवाब में पाकिस्तान की पहली पारी 301 रनों पर सिमट गई। आस्ट्रेलिया ने पहली पारी पांच विकेट पर 519 रनों के स्कोर पर घोषित कर दी थी। पाकिस्तानी टीम फोलाऑन नहीं बचा सकी और साथ ही वह पहली पारी के आधार पर आस्ट्रेलिया से पहली पारी के आधार पर 218 रनों से पीछे रह गई।
सलमान बट्ट और शोएब मलिक को छोड़ अन्य सभी प्रमुख पाकिस्तानी बल्लेबाजों का बुरा हाल रहा। बट्ट ने 102 और मलिक ने 58 रनों की पारी खेली। कप्तान मोहम्मद यूसुफ ने सात और उमर अकमल भी आठ रन ही बना सके। युवा बल्लेबाज खुर्रम मंजूर अपना खाता भी नहीं खोल सके। अपने करियर का पहला टेस्ट खेल रहे और कामरान अकमल की जगह टीम में शामिल किए गए युवा विकेटकीपर-बल्लेबाज सरफराज अहमद भी महज एक रन बनाकर पवेलियन लौट गए।
आस्ट्रेलिया की ओर से नाथन हॉरिट्ज और साइमन कैटिच ने तीन-तीन विकेट चटकाए। पीटर सिडन ने भी दो विकेट अपने नाम किए। इससे पहले कप्तान पोंटिंग के 209 और माइकल क्लार्क की 166 रनों की बदौलत आस्ट्रेलियाई टीम ने पहली पारी पांच विकेट पर 519 रन पर घोषित कर दी थी।
गौरतलब है कि श्रृंखला में आस्ट्रेलिया ने 2-0 निर्णायक बढ़त कायम करते हुए पहले ही यह श्रृंखला अपने नाम भी कर चुका है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications