Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

भुल्लर ने जीता एशियन टूर इंटरनेशनल गोल्फ खिताब

भुल्लर ने रविवार को आठ-अंडर 64 का कार्ड खेलने के साथ वर्ष की पहली खिताबी जीत हासिल की। यह भुल्लर के करियर का दूसरा खिताब है। उन्होंने पिछले वर्ष एशियन टूर खिताब जीता था।

इस जीत के साथ भुल्लर का नाम उन पांच भारतीय खिलाड़ियों की सूची में जुड़ गया है, जिन्होंने इससे पहले एशियाई टूर में एक या उससे अधिक बार खिताबी जीत हासिल की है।

इससे पहले यह सफलता अली शेर, जीव मिल्खा सिंह, ज्योति रंधावा, अर्जुन अटवाल और गौरव घई को मिली थी। अली शेर ने 1991 और 1993 में जब इंडियन ओपन खिताब जीता था, तब इंडियन ओपन पुराने एशियाई सर्किट का हिस्सा हुआ करता था। उस समय एशियन टूर की शुरुआत नहीं हुई थी।

बहरहाल, कोरिया के ह्वांग इन चून दूसरे स्थान पर रहे। भुल्लर को जहां पुरस्कार के तौर पर 47,550 डॉलर मिले वहीं चून को 30 हजार डॉलर से संतोष करना पड़ा।

पिछले वर्ष दूसरे स्थान पर रहने वाले जापान के तेतसुजी हिरातसुका को तीसरा स्थान मिला जबकि जापान के ही किरादेक ने दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी जेब क्रुगर के साथ संयुक्त रूप से चौथा स्थान हासिल किया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:30 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+