गंभीर ने लगातार अर्धशतकों के मामले में रिचर्ड्स की बराबरी की
मीरपुर में बांग्लादेश के साथ खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन सोमवार को गंभीर ने 68 रनों की पारी खेली। वह लगातार छह शतक लगाने के सर डॉन ब्रैडमैन के रिकार्ड की बराबरी करने से चूक गए लेकिन उन्होंने टेस्ट मैचों में लगातार 11 अर्धशतक लगाने के रिचर्ड्स के रिकार्ड की बराबरी कर ली।
गंभीर ने 17 अक्टूबर, 2008 से 25 जनवरी, 2010 के बीच 11 टेस्ट मैचों में 67, 104, 206, 36, 19, 66, 179, 97, 72, 30 नाबाद, 16, 137, 23, 167, 1, 114, 23, 116 और 68 रनों की पारियां खेली हैं।
दूसरी ओर, रिचर्ड्स ने 23 जनवरी, 1976 से 18 फरवरी, 1977 के बीच 11 मैचों में 30, 101, 50, 98, 142, 130, 20, 177, 23, 64, 232, 63, 4, 135, 66, 38, 291, 32 और 92 रनों की पारियां खेली थीं।
इस फेहरिस्त में वेस्टइंडीज के महान बल्लेबाज ईडी वीक्स, इंग्लैंड के एलेक स्टीवर्ट, आस्ट्रेलिया के मैथ्यू हेडन और दक्षिण अफ्रीका के जैक्स कैलिस और भारत के सचिन तेंदुलकर नौ-नौ अर्धशतकों के साथ तीसरे दूसरे स्थान पर हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications