Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

बट्ट और फरहत का अर्धशतक, पाकिस्तान की स्थिति मजबूत

दूसरे दिन पाकिस्तान को पहला झटका फरहत के रूप में लगा। वह 53 रनों के निजी स्कोर पर नॉथन हॉरिट्ज का शिकार बने। आउट होने से पहले फरहत ने बट्ट के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए शानदार 109 रन जोड़े। खबर लिखे जाने तक पाकिस्तान ने एक विकेट पर 134 रन बना लिए थे। बट्ट 67 और फैसल इकबाल तीन रन बनाकर नाबाद थे।

इससे पहले आस्ट्रेलिया की पहला पारी महज 127 रनों पर सिमट गई। मेजबान बल्लेबालों के लचर प्रदर्शन का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि आस्ट्रेलिया की ओर से मिशेल जानसन सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। उन्होंने सर्वाधिक 38 रनों का योगदान दिया। पाकिस्तान की ओर से मोहम्मद आसिफ ने छह और मोहम्मद समी ने तीन विकेट चटकाए।

गौरतलब है कि तीन मैचों की इस श्रृंखला में आस्ट्रेलिया 1-0 से आगे है। मेलबर्न में खेले गए पहले टेस्ट मैच में आस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को 170 रनों हरा दिया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:28 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+