Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

सुरक्षा के लिए स्कॉटलैंड यार्ड भी

भारत में ब्रिटेन के उच्चायुक्त सर रिचर्ड स्टैग इन ख़बरों की पुष्टि की है कि दिल्ली में होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों के दौरान ब्रितानी टीम के साथ स्कॉटलैंड यार्ड के सुरक्षा अधिकारियों का छोटा एक दस्ता भी आएगा.

दिल्ली में पत्रकारों से हुई बातचीत में उन्होंने कहा है कि ये सुरक्षा दल सिर्फ़ सुरक्षा सलाह देने और सुरक्षा मामलों में तालमेल के लिए आएगा.

हालांकि इसे राष्ट्रमंडल खेलों के दौरान सुरक्षा की चिंता से जोड़ने से इनकार करते हुए उन्होंने कहा कि ब्रिटेन नहीं मानता कि दिल्ली में सुरक्षा का कोई ख़तरा है.

उन्होंने इस बात से इनकार किया कि ब्रिटेन की किसी भी खेल टीम को यह सलाह दी गई है कि सुरक्षा कारणों की वजह से वे दिल्ली राष्ट्रमंडल खेलों में भाग न ले.

सर रिचर्ड स्टैग ने बताया कि हाल ही में ब्रितानी सुरक्षा अधिकारियों का एक दल दिल्ली का दौरा करके लौटा है और वह दिल्ली की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आश्वस्त है.

राष्ट्रमंडल खेलों में ब्रिटेन की ओर से खिलाड़ियों और अधिकारियों को मिलाकर 1500 सदस्यों की टीम के शामिल होने की संभावना है.

स्कॉटलैंड यार्ड ब्रिटेन में मेट्रोपोलिटन पुलिस की तरह का एक विशिष्ट पुलिस बल है जिसे दुनिया के बेहतरीन पेशेवर दस्तों में से एक माना जाता है.

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:30 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+