Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

रणजी ट्रॉफी फाइनल : कर्नाटक को मिला 338 रनों का लक्ष्य (लीड-1)

मैच के तीसरे दिन बुधवार को मुंबई की दूसरी पारी 234 रनोंे पर सिमट गई। पहली पारी के आधार पर मिली 103 रनों की बढ़त को मिलाने से उसकी कुल बढ़त 337 रनों की हो जाती है। मुंबई ने पहली पारी में 233 रन बनाए थे जबकि कर्नाटक की टीम अपनी पहली पारी में 130 रन ही बना सकी थी।

दूसरे दिन 51 रन के कुल योग पर अपने पांच प्रमुख बल्लेबाजों के विकेट गंवाने वाली मुंबई की टीम अभिषेक नायर, धवल कुलकर्णी और रोमेश पोवार की संयमपूर्ण बल्लेबाजी के कारण 337 रनों की बढ़त हासिल करने में सफल रही। दूसरे दिन की समाप्ति तक मुंबई ने पांच विकेट के नुकसान पर 108 रन बनाए थे।

नायर 50 रन बनाकर आउट हुए जबकि धवल ने 181 गेंदों पर 17 चौकों की मदद से 87 रनों की नायाब पारी खेली। नायर ने अपनी 139 गेंदों की पारी में चार चौके लगाए। इसके अलावा पोवार 85 गेंदों पर तीन चौकों की मदद से 28 रन बनाकर नाबाद लौटे। दूसरे दिन नायर 32 और धवल 35 रन पर नाबाद लौटे थे।

कर्नाटक की ओर से तेज गेंदबाज अभिमन्यु मिथुन ने सर्वाधिक छह विकेट झटके जबकि आर. विनय कुमार को तीन तथा सुनील जोशी को एकसफलता मिली है। मिथुन ने पहली पारी में भी तीन विकेट हासिल किए थे। विनय को पहली पारी में चार विकेट मिले थे।

इससे पहले, मुंबई के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कर्नाटक की पहली पारी 130 रनों पर समेट दी थी। कर्नाटक की टीम 49.3 ओवरों तक बल्लेबाजी कर सकी। मुंबई की ओर से साल्वी ने सर्वाधिक पांच विकेट झटके जबकि धवल को दो और अगरकर तथा अभिषेक को एक-एक सफलता मिली।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:29 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+