प्रवीण कुमार ने गिब्स को पेवेलियन की राह दिखाई (लीड-8)

402 रनों के लक्ष्य की पीछा कर रही मेहमान टीम ने 17 रन के कुल योग पर गिब्स का विकेट गंवाया। गिब्स सात रन बनाकर बोल्ड हुए। गिब्स के रहते दक्षिण अफ्रीकी टीम जीत की उम्मीद कर सकती थी। भारत के लिए वह सबसे खतरनाक बल्लेबाज थे लेकिन प्रवीण ने उनका विकेट लेकर अपनी टीम का काम आसान कर दिया।

खबर लिखे जाने तक मेहमान टीम ने पांच ओवरों की समाप्ति तक एक विकेट खोकर 42 रन बना लिए थे। हाशिम अमला 15 गेंदों पर छह चौकों की मदद से 27 रन बनाकर खेल रहे थे जबकि वान डेर मर्व ने सात रन बनाए थे।

इससे पहले, मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के करियर के पहले दोहरे शतक की बदौलत भारतीय क्रिकेट टीम ने निर्धारित 50 ओवरों में तीन विकेट के नुकसान पर 401 रन बनाए।

भारतीय क्रिकेट टीम ने यूसुफ पठान के रूप में अपना तीसरा विकेट गंवाया था। यूसुफ 300 रन के कुल योग पर पेवेलियन लौटे। यूसुफ ने 23 गेंदों पर चार चौकों और दो छक्कों की मदद से 36 रन बनाए। उन्होंने तेंदुलकर के साथ तीसरे विकेट के लिए 89 रन जोड़े।

इसके बाद तेंदुलकर और कप्तान महेंद्र सिंह धौनी ने चौथे विकेट के लिए 101 रनों की तूफानी साझेदारी निभाई। इसी दौरान तेंदुलकर ने 200 रनों का व्यक्तिगत आंकड़ा पार किया। ऐसा करने वाले वह विश्व के पहले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने अपनी 147 गेंदों की यादगार पारी के दौरान 25 चौके और तीन छक्के लगाए। धौनी ने अपनी 35 गेंदों की तूफानी पारी के दौरान सात चौके और चार छक्के लगाए।

एकदिवसीय मैचोंे में 13 हजार से अधिक रन बना चुके तेंदुलकर ने पाकिस्तान के सईद अनवर और जिंबाब्वे के केविन कोवेंट्री का रिकार्ड तोड़ा। अनवर ने भारत के खिलाफ 1997 में चेन्नई में 194 रनों की पारी खेली थी जबकि कोवेंट्री ने 2009 में बांग्लादेश के खिलाफ बुलावायो में नाबाद 194 रन बनाए थे।

एकदिवसीय मैचों में इससे पहले तेंदुलकर का सर्वोच्च व्यक्तिगत योग 186 (नाबाद) था, जो उन्होंने 1999 हैदराबाद में न्यूजीलैंड के खिलाफ बनाए थे। तेंदुलकर पांच मौकों पर 150 रनों से अधिक की व्यक्तिगत पारी खेल चुके हैं।

इससे पहले भारत ने दिनेश कार्तिक के रूप में अपना दूसरा विकेट गंवाया था। कार्तिक 85 गेंदों पर चार चौकोंे और तीन छक्कों की मदद से 79 रनों की आकर्षक पारी खेलने के बाद वायने पार्नेल की गेंद पर हर्शेल गिब्स के हाथों लपके गए। उस समय भारत का कुल योग 219 रन था। कार्तिक ने सचिन तेंदुलकर के साथ दूसरे विकेट के लिए 194 रन जोड़े।

एक छोर पर कार्तिक का साथ पाकर तेंदुलकर ने अपने करियर का 46वां शतक लगाया और भारतीय क्रिकेट टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। मात्र 37 गेंदों की मदद से अर्धशतक पूरा करने वाले तेंदुलकर ने 90 गेंदों पर 13 चौकों की मदद से शतक पूरा किया।

खबर लिखे जाने तक भारतीय टीम ने 42 ओवर की समाप्ति तक तीन विकेट के नुकसान पर 313 रन बना लिए थे। तेंदुलकर 131 गेंदों पर 24 चौकों और दो छक्कों की मदद से 179 रन बनाकर खेल रहे थे जबकि कप्तान महेंद्र सिंह धौनी ने दो रन बनाए थे।

भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 25 रन के कुल योग पर ही अपने सलामी बल्लेबाज वीरेंद सहवाग का विकेट गंवा दिया था। सहवाग को पार्नेल ने डेल स्टेन के हाथों कैच कराया। सहवाग ने 11 गेंदों का सामना करते हुए नौ रन बनाए।

इस मैच में जहीर खान, युवराज सिंह और गौतम गंभीर चोटिल होने के कारण टीम को अपनी सेवाएं नहीं दे पा रहे हैं जबकि ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह ने अपनी बहन के विवाह के कारण दो मैचों में नहीं खेलने का फैसला किया है। भज्जी पहले मुकाबले में भी नहीं खेले थे। वह अहमदाबाद में खेले जाने वाले तीसरे मुकाबले के लिए टीम में वापसी करेंगे। भारतीय टीम उन्हीं खिलाड़ियों के साथ मैदान में उतर रही है, जो पहले मुकाबले में खेले थे।

दूसरी ओर, नियमित कप्तान ग्रीम स्मिथ की गैरमौजूदगी में हरफनमौला खिलाड़ी जैक्स कैलिस इस मैच के लिए मेहमान टीम की कमान संभाल रहे हैं। स्मिथ चोटिल हैं। तीन मैचों की श्रृंखला में भारतीय टीम 1-0 से आगे चल रही है। उसने रविवार को जयपुर में खेला गया पहला मुकाबला एक रन के अंतर से जीता था। तीसरा मैच 27 फरवरी को अहमदाबाद के करीब मोटेरा में स्थित सरदार पटेल स्टेडियम में होगा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Wednesday, February 24, 2010, 7:08 [IST]
Other articles published on Feb 24, 2010
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+