आस्ट्रेलियाई टीम की लगातार 21वीं जीत
2009-2010 सत्र में रिकी पोंटिंग की टीम ने कुल 12 एकदिवसीय, पांच टेस्ट मैच और चार ट्वेंटी-20 जीते हैं। इस दौरान उसने 17 एकदिवसीय मैच, छह टेस्ट मैच और चार ट्वेंटी-20 मैच खेले हैं।
ट्वेंटी-20 मुकाबलों की बात की जाए तो आस्ट्रेलियाई टीम ने 2009-10 सत्र में पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के खिलाफ एक-एक और वेस्टइंडीज के खिलाफ दो मैच जीते हैं। टेस्ट मैचों में उसे वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की श्रृंखला में 2-0 से और पाकिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की श्रृंखला में 3-0 से जीत मिली है।
2009-10 सत्र में दक्षिण अफ्रीका में आयोजित चैम्पियंस ट्रॉफी जीतने के बाद आस्ट्रेलिया टीम सिर्फ दो एकदिवसीय मैच हारी है। इस दौरान उसने भारत के खिलाफ सात मैचों की श्रृंखला में 4-2 से, पाकिस्तान के खिलाफ पांच मैचों की श्रृंखला में 5-0 से और वेस्टइंडीज के खिलाफ पांच मैचों की श्रृंखला में 4-0 से जीत हासिल की है।
पिछले वर्ष अक्टूबर-नवंबर में खेली गई सात मैचों की श्रृंखला में भारत के हाथों 0-2 से पिछड़ने के बाद आस्ट्रेलियाई टीम ने लगातार चार मैच जीते थे। मुंबई में खेला गया सातवां मुकाबला बारिश के कारण रद्द कर दिया गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications