समाचार पत्र 'द न्यूज' ने इंजमाम के हवाले से लिखा है पेशेवर प्रशिक्षण की कमी के कारण ही पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने सिडनी टेस्ट मैच में आस्ट्रेलिया के खिलाफ कई कैच टपकाए। इन्हीं कैचों के कारण पाकिस्तानी टीम को हार का सामना करना पड़ा। कैच न गिरते तो पाक टीम यह मैच जीत सकती थी।
इंजमाम ने कहा, "वैसे तो सिडनी टेस्ट में हार के लिए बल्लेबाजी और गेंदबाजी मुख्य तौर पर जिम्मेदार है लेकिन खराब क्षेत्ररक्षण के कारण हमारी टीम की मिट्टी और भी पलीद हुई। हम जीतने की स्थिति में आ सकते थे लेकिन खराब खेलने ने हमारा काम खराब कर दिया। हमें पेशेवर प्रशिक्षण की जरूरत है। पारंपरिक प्रशिक्षण रंग नहीं दिखा रहा है।"
इंजमाम ने कहा कि आस्ट्रेलिया के खिलाफ दो टेस्ट मैचों में मिली हार के लिए कप्तान मोहम्मद यूसुफ को जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता। बकौल इंजमाम, "सिडनी टेस्ट के पहले तीन दिनों तक पाकिस्तानी टीम मेजबानों पर हावी रही थी लेकिन अंतिम दिन खेल का रुख पूरी तरह मेजबान टीम की ओर मुड़ गया। इसके लिए कप्तान दोषी नहीं है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।