Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

सेरेना ने बरकरार रखा आस्ट्रेलियन ओपन का ताज

मेलबर्न। अमेरिका की सेरेना विलियम्स ने शनिवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में बेल्जियम की जस्टिन हेनिन को पछाड़कर पांचवीं बार आस्ट्रेलियन ओपन के महिलाओं के एकल वर्ग का खिताब अपने नाम कर लिया। यह उनका 12वां ग्रैंड स्लैम खिताब है।

समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार सेरेना ने फाइनल मुकाबले में हेनिन को 6-4, 3-6, 6-2 से पराजित किया। इस जीत के साथ ही सेरेना ने पांचवीं बार यह खिताब अपने नाम किया। इससे पहले, 2003, 2005, 2007 और 2009 में उन्होंने यह खिताब जीता था।

जीत के बाद सेरेना ने कहा, "जस्टिन के साथ खेलना अच्छा अनुभव रहा। आप भूल गए होंगे कि वह कैसा खेलती है। वह बहुत अच्छी है। उसके खिलाफ खेलते वक्त हमेशा तैयार रहना पड़ता है।" उन्होंने कहा, "मैं हर हाल में तीसरा और अंतिम सेट जीतना चाहती थी। मैंने तय कर लिया था कि यह मौका मेरे लिए है और इसे चूकना नहीं है। मैंने अंतिम सेट में अच्छा सर्व भी किया।"

काफी भावुक हो गईं हेनिन

हेनिन ने अपनी हार के बाद कहा, "पिछले दो हफ्ते मेरे लिए बहुत भावुक रहे हैं। मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं इतना महत्वपूर्ण मैच खेलूंगी।" उन्होंने कहा, "दोबारा अपने खेल की शुरुआत करने के लिए आस्ट्रेलिया से बेहतर कोई स्थान नहीं हो सकता था जहां खेल एक संस्कृति की तरह है। मैं आपसे बस यही कहना चाहूंगी कि अगले साल फिर मिलेंगे।"

उल्लेखनीय है कि 20 महीने पहले हेनिन ने टेनिस को अलविदा बोल दिया था। संन्यास से वापसी के बाद यह दूसरी प्रतियोगिता थी जिसमें हेनिन ने हिस्सा लिया। सेरेना ने अमेरिका के लिए यह 12वां ग्रैंड स्लैम जीता है। इस जीत के साथ ही 2002 के बाद खिताब बरकरार रखने वाली वह पहली महिला खिलाड़ी बन गईं। सेरेना से पहले जेनिफर कैप्रियाती ने वर्ष 2002 में अपना खिताब बरकरार रखा था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:30 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+