बीसीसीआई के चयनकर्ताओं ने गुरुवार को संभावित खिलाड़ियों के नामों की घोषणा की। चयनकर्ताओं ने अभिमन्यु मिथुन, वृद्धिमान साहा, सुदीप त्यागी और अभिषेक नायर जैसे युवा चेहरों को टीम में जगह दी है।
उत्तर प्रदेश के तेज गेंदबाज रुद्र प्रताप सिंह, पीयूष चावला और बडोदरा के तेज गेंदबाज मुनाफ पटेल भी संभावित टीम में जगह बनाने में सफल रहे हैं।
टीम इस प्रकार है : वीरेंद्र सहवाग, गौतम गंभीर, दिनेश कार्तिक, महेंद्र सिंह धौनी, युवराज सिंह, सुरेश रैना, यूसुफ पठान, रवींद्र जडेजा, हरभजन सिंह, जहीर खान, प्रवीण कुमार, शांताकुमारन श्रीसंत, सुदीप त्यागी, रोहित शर्मा, आशीष नेहरा, ईशांत शर्मा, अभिषेक नायर, वृद्धिमान साहा, नमन ओझा, पीयूष चावला, अभिमन्यु मिथुन, मनीष पांडेय, रुद्र प्रताप सिंह, मुनाफ पटेल, मुरली विजय, विनय कुमार, अमित मिश्रा, प्रज्ञान ओझा, विरोट कोहली और रविचंद्रन अश्विन।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।