बांग्लादेश ने 25 ओवरों में बनाए 138 रन (लीड-3)
मेजबान टीम ने सलामी बल्लेबाज तमीम इकबाल के रूप में एकमात्र विकेट गंवाया है। तमीम 60 रनों की तूफानी पारी खेलने के बाद शांताकुमारन श्रीसंत की गेंद पर गौतम गंभीर के हाथों लपके गए। 33 गेंदों पर अर्धशतक पूरा करने वाले तमीम ने 42 गेंदों की पारी के दौरान 10 चौके और एक छक्का जड़ा।
तमीम का विकेट 80 रन के कुल योग पर गिरा। खबर लिखे जाने तक इमरुल कायेस 71 गेंदों पर तीन चौकों की मदद से 44 रन बनाकर खेल रहे थे जबकि पूर्व कप्तान मोहम्मद अशरफुल ने 40 गेंदों पर तीन चौकों की मदद से 25 रन बनाए थे।
इस श्रृंखला में दोनों टीमें एक-एक मैच गंवा चुकी हैं। चार जनवरी को खेले गए पहले मुकाबले में श्रीलंका ने बांग्लादेश को पराजित किया था जबकि पांच जनवरी को खेले गए दूसरे मुकाबले में भारतीय टीम भी श्रीलंका के हाथों पांच विकेट से हार गई थी।
बांग्लादेश के हाथों हार की सूरत में भारतीय टीम की अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की टीमों की तालिका में पहले स्थान पर पहुंचने का सपना फिलहाल पूरा नहीं हो सकेगा। इस संभावना को बनाए रखने के लिए उसे इस श्रृंखला के बाकी सभी मैच जीतने होंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications