Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

भारत-आस्ट्रेलिया मुकाबले को 'दोस्ताना मैच' नाम मिला

भारत और आस्ट्रेलिया की टीमें पूल-बी में हैं। भारत ने रविवार को पाकिस्तान को 4-1 से हराकर अपने अभियान की शानदार शुरुआत की है जबकि आस्ट्रेलिया को इंग्लैंड के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। रविवार को पूल-बी में स्पेन ने दक्षिण अफ्रीका को पराजित किया था।

पूल-बी में इंग्लैंड, भारत और स्पेन की टीमें 3-3 अंकों के साथ पहले स्थान पर हैं जबकि आस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका और पाकिस्तान का खाता अभी नहीं खुल सका है।

भारत के लिए अपना दूसरा पूल मैच काफी महत्वपूर्ण होगा क्योंकि इस मैच को जीतकर नॉकआउट दौर में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को और मजबूती दे सकती है। यह मैच मंगलवार रात 8.30 बजे से खेला जाएगा।

भारत-आस्ट्रेलिया मैच को अजीत पाल-रिक चाल्सवर्थ ट्रॉफी नाम दिया गया है। अजीत पाल सिंह 1975 में विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम के कप्तान रहे हैं जबकि चाल्सवर्थ आस्ट्रेलियाई हॉकी के दिग्गज हैं।

चाल्सवर्थ थोड़े समय के लिए भारतीय हॉकी टीम के कोच भी रहे हैं। वह मौजूदा आस्ट्रेलियाई टीम के कोच हैं। चाल्सवर्थ की कप्तानी में आस्ट्रेलियाई टीम ने 1986 में हॉकी विश्व कप जीता था।

इस मैच के लिए आस्ट्रेलिया के विदेश सचिव स्टीफन स्मिथ और भारत के मानव संसाधन विकास मंत्री कपिल सिब्बल के भी मंगलवार शाम को नेशनल स्टेडियम में पहुंचने की उम्मीद है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:32 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+